PC: NDTV.in
वजन बढ़ना एक आम समस्या है। हर व्यक्ति वजन बढ़ने से परेशान रहता है। अधिक वजन से डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वजन बढ़ना और पेट की चर्बी मौजूदा समय की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। वजन बढ़ना और पेट की चर्बी न सिर्फ आपकी खूबसूरती खराब करती है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक है।
वजन बढ़ने से कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। वजन बढ़ने और पेट की चर्बी कम करने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं। वजन कम करने के लिए हम डाइटिंग और एक्सरसाइज करते हैं। क्या आप भी अपना पेट कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है? क्या आपने डाइटिंग और जिम एक्सरसाइज ट्राई की है लेकिन आपको उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले हैं? आजकल बदलती लाइफस्टाइल और व्यस्त जिंदगी के कारण लोगों को एक्सरसाइज के लिए समय नहीं मिल पाता है इसलिए उनका वजन तेजी से बढ़ रहा है। वहीं अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और आपके पास समय नहीं है तो आप जापानी फिटनेस तकनीक अपना सकते हैं। दरअसल यह तरीका इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है जिसे अपनाकर आप भी आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।
ज़्यादा खाने से बचें
जापानी लोग खाना खाते समय बहुत सावधान रहते हैं। जापानी लोग अपना पेट 80 प्रतिशत भर लेते हैं और फिर खाना बंद कर देते हैं। इससे ज़्यादा खाने से बचने में मदद मिलती है और कैलोरी की मात्रा अपने आप नियंत्रित हो जाती है, जिससे वजन नहीं बढ़ता।
छोटे बर्तनों का इस्तेमाल करें
जापानी लोग खाने के लिए छोटे बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। वे धीरे-धीरे खाते हैं, जिससे दिमाग को यह समझने का समय मिल जाता है कि पेट भर गया है। यह वजन नियंत्रण के लिए बहुत उपयोगी है।
ग्रीन टी पिएं
जापान में खाने के बाद ग्रीन टी पीने की परंपरा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं और यह फैट बर्न करने में मदद करता है। दिन में 2-3 कप ग्रीन टी वजन घटाने के लिए फायदेमंद हो सकती है।
Fermented भोजन खाएं
जापान में लोग किण्वित भोजन खाने पर ज़्यादा ध्यान देते हैं। जापान में मिसो सूप, किमची,जैसे फर्मेन्टेड खाद्य पदार्थ शामिल हैं। ये पाचन तंत्र को मजबूत करने और वजन कम करने में भी बहुत मददगार हैं।
You may also like
'लीजेंड ब्रायन लारा यह रिकॉर्ड डिजर्व करते हैं', 400 रन बनाने से पहले पारी घोषित करने पर बोले वियान मुल्डर
बिहार में सरकारी नौकरी में डोमिसाइल पॉलिसी लागू
इस हफ्ते देखने के लिए 8 बेहतरीन साउथ इंडियन फिल्में
ब्राज़ील के प्रोफ़ेसर पाउलो के भारत की विदेश नीति पर तीखे सवाल कितने जायज़
गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ से सिद्धनाथ तक प्रशासन चाैकस